कोरबा। सर्वमंगला चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमपुर चौक के पास शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक नकाबपोश चोर ने तीन दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
पूरी घटना मोबाइल दुकान के सीसीटीवी में कैद हो गई है।
चोर सबसे पहले शांति मोबाइल दुकान पहुंचा। उसने दुकान का छज्जा तोड़कर अंदर घुसा और लगभग 35 हजार रुपये नकद व 11 मोबाइल चुरा लिए। इसके बाद बगल की ऑटो पार्ट्स दुकान का छज्जा तोड़ा और कुछ उपकरण चोरी कर लिए। चोर ने पास की राशन दुकान का दरवाजा तोड़ने की कोशिश भी की, लेकिन अंदर नहीं घुस पाया।
रविवार सुबह दुकान संचालक केशव सारथी को चोरी का पता चला। उन्होंने सर्वमंगला चौकी पुलिस को सूचना दी।
पुलिस दल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जब्त कर आरोपी की पहचान की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सर्वमंगला चौकी प्रभारी ने बताया कि अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
स्थानीय दुकानदारों में आक्रोश है और उन्होंने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
