कोरबा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा विश्व सद्भावना भवन टीपी नगर में आयोजित नवसृजन समर कैंप का समापन एवं अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के स्वागत के साथ किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य, गीत, नाटक तथा विभिन्न सीसीए गतिविधियों की आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें अभिभावकों और अतिथियों ने खूब सराहा।
समारोह में मुख्य रूप से डॉ. भोजराम साहू, प्राचार्य इंदु प्रसाद, प्रधान पाठक हेमलता शर्मा, केएन महाविद्यालय के श्रीनिवास, बीके रुक्मणी एवं बीके बिंदु उपस्थित रहे।
डॉ. भोजराम साहू ने कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती है, जिनके संस्कार उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखते हैं। वहीं प्राचार्य इंदु शर्मा ने कहा कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का विकास करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी बच्चों को प्रोत्साहित किया गया तथा सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
