कोरबा की बेटी ने चिकित्सा क्षेत्र में बढ़ाया जिले का मान
कोरबा। बालकोनगर डीपीएस से शिक्षित कोरबा निवासी डॉ. एंजेल जॉनसन ने एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने स्व. बलीराम कश्यप मेमोरियल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से अपनी चिकित्सा शिक्षा पूर्ण की।
डॉ. एंजेल जॉनसन के पिता जॉनसन पॉल एवं माता स्टेला जॉनसन हैं। बचपन से ही उनके मन में डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने की इच्छा थी, जिसे उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से साकार कर दिखाया।
कॉलेज में आयोजित दीक्षांत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. जेडी दुल्हानी (एमडी पीडियाट्रिक्स), डॉ. प्रदीप बेक (डीन एवं एमडी मेडिसिन) तथा डॉ. अनुरूप साहू (अस्पताल अधीक्षक एवं एमडी पीडियाट्रिक्स) उपस्थित रहे।
डॉ. एंजेल की इस उपलब्धि पर परिवार, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
