कोरबा। थाई बॉक्सिंग ऑफ इंडिया के तत्वाधान में नेपाल के पोखरा में अंतरराष्ट्रीय थाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है। 11 मई तक चलने वाले इस प्रतिष्ठित आयोजन में श्रीलंका, भारत, फिलीपींस और नेपाल की टीमें भाग ले रही हैं।
कोरबा जिले से ड्रेगन मार्शल आर्ट एकेडमी के अनुज अग्रवाल सीनियर-57 किलोग्राम वजन वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
अनुज अग्रवाल ने रवाना होने से पहले छत्तीसगढ़ प्रदेश बॉक्सिंग उपाध्यक्ष एवं सभापति नूतन सिंह ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले, महापौर संजू देवी राजपूत और अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर आशीर्वाद लिया।
खेल संगठनों के प्रतिनिधियों ने उम्मीद जताई है कि अनुज अग्रवाल नेपाल में शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर कोरबा और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करेंगे।
अनुज अग्रवाल की इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भागीदारी को स्थानीय खेल प्रेमियों द्वारा सराहा जा रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
