सार्वजनिक शौचालयों, एसएलआरएम सेंटर और कचरा प्रबंधन व्यवस्था की हुई समीक्षा
कोरबा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर नगर पालिक निगम कोरबा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम वर्क के साथ मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
नगर निगम परिसर में स्वच्छता कार्य से जुड़े अधिकारियों, अभियंताओं, सेंटर सुपरवाइजरों और स्वच्छता कमांडो की कार्यशाला-सह-बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत की जा रही तैयारियों और व्यवस्थाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई।
इस दौरान स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय तिवारी ने स्वच्छ सर्वेक्षण के प्रमुख बिंदुओं तथा अब तक किए गए कार्यों का प्रस्तुतीकरण दिया।
आयुक्त ने निगम क्षेत्र के सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए साफ-सफाई, दिव्यांगजन रैंप, पाइप रेलिंग, वॉशबेसिन, मिरर, हैंडवॉश, साबुन, पेयजल, शिकायत पंजी और डस्टबिन जैसी सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में निगम द्वारा संचालित सभी एसएलआरएम सेंटरों की स्थिति और कचरा प्रबंधन कार्यों की भी समीक्षा की गई।
अधिकारियों को सेंटरों की नियमित मॉनिटरिंग, साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
आयुक्त ने कहा कि प्रत्येक सेंटर में सूखे और गीले कचरे के वैज्ञानिक प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। गीले कचरे से खाद निर्माण के लिए सभी सेंटरों में तीन कम्पोस्ट पिट विकसित कर निरंतर कम्पोस्ट निर्माण प्रक्रिया संचालित करने के निर्देश भी दिए गए।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
