सुशासन तिहार शिविर का शुभारंभ करेंगे मंत्री देवांगन

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के कोरबा जोन कार्यालय में गुरुवार 7 मई को सुबह 11 बजे सुशासन तिहार शिविर का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन करेंगे।

शिविर की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत करेंगी। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में आयुक्त आशुतोष पाण्डेय द्वारा शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है।

नगर निगम द्वारा जारी जानकारी के अनुसार अन्य जोनों में शिविर निम्नलिखित तिथियों को आयोजित किए जाएंगे:
11 मई – टी.पी. नगर जोन कार्यालय
13 मई – कोसाबाड़ी जोन
15 मई – पं. रविशंकर शुक्ल नगर जोन
20 मई – बालको जोन
22 मई – दर्री जोन
25 मई – सर्वमंगलानगर जोन

प्रत्येक शिविर के लिए कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता स्तर के अधिकारियों को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।

सुशासन तिहार शिविर में नगर पालिक निगम कोरबा के अलावा राजस्व विभाग, खाद्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, आदिवासी विकास विभाग और सीएसईबी के स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिक अपनी समस्याओं का समाधान और विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे प्राप्त कर सकेंगे।

यह शिविर श्रृंखला आम नागरिकों को शासन की सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।