कोरबा।आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने आज नगर पालिक निगम कोरबा क्षेत्रांतर्गत डॉ. राजेंद्र प्रसाद नगर, एमपी नगर आदि क्षेत्रों में मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण किया।
इस मौके पर पार्षद अशोक चावलानी, अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर भूषण उरांव सहित प्रगणकगण व अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
डिजिटल जनगणना 2027 के तहत डिजिटल जनगणना का कार्य किया जा रहा है। इसके प्रथम चरण में 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक नागरिकों द्वारा स्व-गणना के लिए समय निर्धारित था। तत्पश्चात 1 मई से 30 मई तक मकान सूचीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है।
आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कई क्षेत्रों में पहुंचकर इस काम को देखा और प्रगणकों को निर्देश दिए।
लोगों से कहा गया कि वे प्रगणकों द्वारा चाही गई जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि त्रुटिरहित जनगणना का कार्य सुनिश्चित किया जा सके। याद रहे, 33 बिंदुओं पर डिजिटल जनगणना की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
