कोरबा।कटघोरा में अधिवक्ता राकेश पांडे के घर से आभूषण और नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने 4 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस तरह मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
कटघोरा टाउन इंस्पेक्टर धर्म नारायण तिवारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 10 ग्राम सोने का मंगलसूत्र, पायल, सोने के बिस्कुट और कुछ नकदी रकम बरामद की गई है। पिछले वर्ष आरोपियों ने राकेश पांडे के यहां चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
इस घटनाक्रम में पहले गौतम खांडे और अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया था जबकि उनके चार साथी फरार थे।
पुलिस को मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गणेश दास, हिमेश सोनी, सुशील शुक्ला और अनिल नामदेव को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
आरोपियों के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया है। पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
