4 मई को बीएनआई क्रिस्टल्स चैप्टर का शुभारंभ

कोरबा। कोरबा में एक नए चैप्टर बीएनआई क्रिस्टल्स का शुभारंभ 4 मई को जश्न ए रिसॉर्ट में होगा। इसके अध्यक्ष रोहित असरानी, उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल और सचिव धनराज रमानी हैं। यह नया चैप्टर लगभग 50 सदस्यों के साथ अपनी शुरुआत कर रहा है।

इस भव्य कार्यक्रम में नागपुर, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ सहित विभिन्न शहरों से कई प्रतिष्ठित व्यवसायी शामिल होंगे। यह आयोजन व्यवसायियों के लिए एक महाकुंभ के समान होगा, जहां उन्हें नए संपर्क (नेटवर्किंग) बनाने, व्यापार के नए अवसर खोजने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे।

बताया गया कि चैप्टर ने पिछले वर्ष लगभग 60 करोड़ रुपये का व्यवसाय उत्पन्न किया है। बीएनआई का दावा है कि सफलता के नए आयाम स्थापित करने के मामले में संगठन सफल होगा और इससे जुड़ने वाले लोग भी लाभान्वित होंगे।