कोरबा।छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी में पुरानी पेंशन की बहाली एवं 7 संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण आश्वासन का झुनझुना बन गया है। सीएसईबी के नेता आरसी चेट्टी ने कहा कि प्रबंधन इस बारे में केवल आश्वासन दे रहा है।
जनवरी 2004 से कार्यरत 7000 से अधिक अधिकारी- कर्मचारी पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर लगातार अलग-अलग संगठनों के माध्यम से राग अलाप रहे हैं, लेकिन प्रबंधन कुछ नहीं कर रहा है।
छत्तीसगढ़ शासन ऊर्जा विभाग द्वारा 6 अक्टूबर 2023 को ही पुरानी पेंशन बहाली के संबंध में कंपनी को सैद्धांतिक सहमति की स्वीकृति प्रदान की जा चुकी है। राजनीतिक बदलाव के कारण यह मामला भी राजनीतिक रूप धारण कर चुका है।
संगठन जो सत्ता के करीब है उसके प्रति भी पूरा विश्वास जता कर कर्मचारियों ने संघर्ष किया, लेकिन 6 माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद फिर वही राग व ढपली बजाई जा रही है।
आरसी चेट्टी ने प्रबंधन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कर्मचारियों के हितों को लेकर अब और इंतजार नहीं किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
