महाराष्ट्रीयन समाज को विकास की सौगात, मंत्री देवांगन ने घोषणा की 25 लाख से बनेगा भव्य डोम

सामुदायिक भवन में विद्युतीकरण व अन्य कार्यों का लोकार्पण

कोरबा।केबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने महाराष्ट्रीयन समाज को विकास की सौगात देते हुए गजानन साईं मंदिर परिसर के पास सामुदायिक भवन में आंतरिक विद्युतीकरण व अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि कोरबा क्षेत्र में विकास के कार्य लगातार किए जा रहे हैं और सभी क्षेत्रों का बराबर ध्यान रखा जा रहा है।

मंत्री श्री देवांगन ने परिसर में सेल्फ सपोर्टेड डोम निर्माण की मांग पर कहा कि पूर्व में ही इसकी घोषणा की गई थी। अब शीघ्र ही 25 लाख रुपये की राशि डोम निर्माण हेतु प्रदान की जाएगी और यहां भव्य डोम का निर्माण कराया जाएगा।

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने महाराष्ट्र मण्डल के आग्रह पर गजानन साईं मंदिर के प्रवेशद्वार के समीप स्थापित शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थल पर लघु उद्यान का निर्माण कराए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि निगम क्षेत्र में विकास की गंगा बहेगी।

गजानन साईं मंदिर परिसर में महाराष्ट्र वर्धापन दिवस समारोह का आयोजन महाराष्ट्र मण्डल कोरबा, गणेश सेवा समाज, महाराष्ट्र भगिनी मण्डल व मराठा समाज के संयुक्त तत्वाधान में किया गया। महाराष्ट्र मण्डल अध्यक्ष हेमंत माहुलीकर ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे तथा जनप्रतिनिधियों से मिल रहे सहयोग के लिए आभार जताया।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र मण्डल कोरबा के संरक्षक सुधीर रेगे, राजेन्द्र पाले,नरेन्द्र वाकड़े,स्नेहल तलवार,सुनील पाण्डेय, प्राची जाखड़ी,गुलजार सिंह,अनिल यादव,आकाश श्रीवास्तव,धर्मपाल सोलंकी,मनोज सिंह राजपूत,अनिल पाठक,आकाश अग्रवाल,सुनील पाठक, आलोक द्विवेदी, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एम.आई.सी. सदस्य धनकुमारी गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव शर्मा सहित काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।