कोरबा। जिले के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर बस्ती मुख्य मार्ग स्थित एक मकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इस हादसे में आंगन में खड़ी एक ऑटो और एक दुपहिया वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए।
जानकारी के अनुसार, यह मकान स्थानीय निवासी लोचन सोनी का है, जो साइकिल दुकान संचालित करने के साथ ऑटो भी चलाते हैं। बताया जा रहा है कि मकान के आंगन में लगे इलेक्ट्रिक बोर्ड में शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी, जो देखते ही देखते फैल गई और वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर थे और शुरुआत में उन्हें आग लगने की जानकारी नहीं मिल सकी। धुआं और लपटें बढ़ने पर सभी लोग बाहर निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा ली गई, जिससे आसपास के मकानों को बड़ा नुकसान होने से बचा लिया गया।
हालांकि इस अग्निकांड में पीड़ित को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
