कोरबा। रेलवे ओवरब्रिज के पास नो-एंट्री नियम का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए चालान काटे। नो एंट्री में वाहन खड़े करने से सड़क पर जाम लग रहा था।
जानकारी के अनुसार एएसआई मनोज राठौर और उनकी टीम ने नो-एंट्री में घुसने वाले वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करते पाए गए चालकों पर जुर्माना लगाया गया।


हालांकि पुलिस टीम ने मौके पर समझाइश देकर स्थिति को नियंत्रित किया और यातायात को सुचारू कराया।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
