महिला पत्रकारों ने देखा बस्तर का बदलता स्वरूप, विकास और शांति की तस्वीर आई सामने

कोरबा। कोरबा जिले की महिला पत्रकारों के दल ने बस्तर का भ्रमण कर वहां हो रहे सकारात्मक बदलावों को करीब से देखा और अपने अनुभव साझा किए।

पत्रकारों ने प्रवास के दौरान सुंदरराज पी से मुलाकात की।

इस दौरान उन्हें बताया गया कि केंद्र और राज्य सरकार की प्रभावी नीतियों, सुरक्षा बलों की निरंतर कार्रवाई और ग्रामीणों के साथ विश्वास कायम करने के प्रयासों से नक्सल प्रभाव में उल्लेखनीय कमी आई है। पुनर्वास योजनाओं के माध्यम से लोगों में भरोसा बढ़ा है और सामान्य जनजीवन पटरी पर लौट रहा है।

दल ने दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में दर्शन कर बारसूर सहित कई क्षेत्रों का भ्रमण किया। अधिकारियों ने बताया कि पहले जहां भय और असुरक्षा का माहौल था, वहां अब विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में भी सकारात्मक परिवर्तन दिखाई दे रहे हैं।