एमपी नगर में कलश यात्रा के साथ शुरू हुई श्रीमद् भागवत कथा

कोरबा। महाराणा प्रताप नगर स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में स्वस्ति महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस भव्य कलश यात्रा निकाली गई।

7 मई तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन की शुरुआत श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं, श्रद्धालु और आयोजन समिति के सदस्य शामिल हुए। पूरा क्षेत्र भक्ति गीतों और जयकारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर कथावाचक भागवताचार्य पंडित दशरथनंदन द्विवेदी भी उपस्थित रहे। उन्होंने श्रद्धालुओं को कथा के महत्व के बारे में बताया।

आयोजन समिति के अनुसार, आगामी दिनों में नियमित रूप से कथा का आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।