कोरबा। हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम में अधीक्षण अभियंता गंगाधर बर्वे के सेवानिवृत्त होने पर विदाई समारोह आयोजित किया गया।
समारोह में मुख्य अभियंता एच.के. सिंह ने बर्वे के लंबे कार्यकाल और योगदान की सराहना करते हुए उन्हें स्मृतिचिह्न एवं सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य अभियंता एम.के. गुप्ता, पी.के. जोशी, आर.के. पांडे, के.एन.बी. राव, एस.सी. पाठक, एस.के. नायर, परियोजना प्रबंधक एस.के. पंड्या एवं वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ ए.के. कुरनाल सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
गंगाधर बर्वे ने अपने 38 वर्ष 4 माह के सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
