कोरबा। कोसाबाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक बंदर की 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई।
जानकारी के अनुसार बंदर पिछले कई दिनों से इलाके में घूम रहा था और स्थानीय लोग उसे खाने-पीने की चीजें दे रहे थे।
शुक्रवार करीब 12 बजे वह प्रभात डेरी के पास उछल-कूद करते हुए ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसे तेज करंट लगा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग ने एहतियातन बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इसके बाद कोरबा गौ सेवक दल और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर मृत बंदर को हटाया और पूरे सम्मान के साथ उसका अंतिम संस्कार किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
