बुधवारी मैदान में सजा ‘छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड’ मेला,ज्वाइंट फिलिपस्पी झूला बना आकर्षण का केंद्र

कोरबा। इन दिनों शहर के बुधवारी मैदान में लगे छत्तीसगढ़ी डिज्नीलैंड मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गर्मी के मौसम में यह मेला शहरवासियों के लिए मनोरंजन का प्रमुख केंद्र बन गया है, जहां हर उम्र के लोगों के लिए आकर्षण मौजूद है।

मेले के संचालक कुलदीप के अनुसार इस बार मेले में आया नया रोमांचक झूला ‘ज्वाइंट फिलिपस्पी’ खास आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसकी ऊंचाई और तेज गति युवाओं और रोमांच पसंद करने वालों को खूब लुभा रही है। वहीं बच्चों के लिए भी सुरक्षित और मनोरंजक झूलों की विशेष व्यवस्था की गई है, जहां वे उत्साह के साथ आनंद ले रहे हैं।

मेले में झूलों के अलावा खरीदारी के लिए भी कई तरह की दुकानें सजी हुई हैं। यहां कपड़े, ज्वेलरी और घरेलू उपयोग की वस्तुओं की दुकानों पर अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है। इसके साथ ही चौपाटी की तर्ज पर लगे खान-पान स्टॉल्स में भी लोगों की भीड़ उमड़ रही है, जहां लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले रहे हैं।

मेले के संचालक ने शहरवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार मेले में पहुंचकर इसका आनंद लें। साथ ही उन्होंने विशेष रूप से छोटे बच्चों को बड़े झूलों में न बैठाने और सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी है, ताकि सभी लोग सुरक्षित तरीके से मेले का आनंद उठा सकें।