कोरबा। दीपका खदान क्षेत्र में पुलिस ने कोयला चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 215 टन चोरी का कोयला और 3 ट्रेलर सहित 1 पेलोडर (SDL) जब्त किया गया है।
आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) व 3(5) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार 30 अप्रैल की रात थाना दीपका की टीम गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि खदान से चोरी का कोयला ओवरलोड कर तीन ट्रेलर बिलासपुर की ओर रवाना होने वाले हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिरकी मोड़ के पास घेराबंदी कर तीनों ट्रेलरों को पकड़ लिया गया। जांच में पाया गया कि ट्रेलरों में कुल 57 टन कोयला अवैध रूप से लोड था।
पूछताछ में पूरे गिरोह का खुलासा हुआ, जिसमें कोयला लोडिंग कराने वाले, ट्रांसपोर्टर, खरीददार और चालक शामिल थे। पुलिस ने रौनक गुप्ता, सरफराज खान उर्फ पम्मी, मुकेश चौधरी, सुजीत सिंह, मुबारक खान और अर्जुन बंसल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
