कोरबा। कोरबा जिले में बसों द्वारा तय किराया से अधिक किराया वसूली और परिवहन नियमों के उल्लंघन की लगातार मिल रही शिकायतों पर जिला परिवहन अधिकारी के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की गई। जांच अभियान के दौरान कई बसों में गंभीर अनियमितताएं पाई गईं, जिस पर अर्थदंड और जब्ती की कार्रवाई की गई।
52 सीट बस में नहीं थी किराया सूची, यात्रियों को नहीं मिला टिकट
जांच के दौरान कुछ बसों में 52 सीट होने के बावजूद किराया सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी और यात्रियों को टिकट भी जारी नहीं किया जा रहा था। इस पर 1000 रुपये का चालान किया गया।
स्लीपर परमिट के उल्लंघन पर 5000 रुपये का जुर्माना
एक बस में स्लीपर परमिट की शर्तों का उल्लंघन पाया गया, जिसके चलते 5000 रुपये का अर्थदंड लगाया गया।
स्कूल बस जब्त: टैक्स, परमिट, बीमा समेत कोई दस्तावेज नहीं
सबसे बड़ी कार्रवाई एक स्कूल बस पर की गई, जिसमें:
टैक्स, परमिट, फिटनेस, बीमा और पीयूसी जैसे जरूरी दस्तावेज नहीं थे
वाहन चालक के पास वैध लाइसेंस भी नहीं पाया गया
गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए उक्त बस को जब्त कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा कराया गया।
विभाग ने कहा- अभियान जारी रहेगा
परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
