कोयला मजदूर सभा एचएमएस में नई जिम्मेदारियां:केदारनाथ अग्रवाल कार्यकारी अध्यक्ष,गिरजा साहू बने मंत्री

कोरबा।कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) में पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। केदारनाथ अग्रवाल को कार्यकारी अध्यक्ष और गिरजा साहू को मंत्री का महत्वपूर्ण जिम्मा दिया गया है। इस नियुक्ति से श्रमिकों में उत्साह का संचार हुआ है।

कोयला मजदूर सभा एचएमएस का सम्मेलन तानसेन भवन चिरमिरी में आयोजित किया गया था। सम्मेलन के दौरान केन्द्रीय कार्यकारी समिति का चुनाव विधिवत संपन्न हुआ।

संगठन महामंत्री नाथूलाल पांडेय ने नवनिवार्चित केन्द्रीय कार्यकारिणी की सूची जारी की है।

इसमें बजरंग शाही को अध्यक्ष बनाया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी केदारनाथ अग्रवाल (कोरबा) और श्रीकांत शुक्ला को सौंपी गई है। मंत्री के रूप में साहू समाज के गिरजा साहू को नियुक्त किया गया है। उपाध्यक्ष पद पर रेशम लाल यादव, राम सहारे पाल (कुसमुंडा) और महामंत्री पद पर नाथूलाल पांडेय बने रहेंगे।

संगठन मंत्री के रूप में अशोक कुमार साहू (विकास नगर, कुसमुंडा) सहित अन्य पदाधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है। कार्यालय सचिव दीपक कुमार दुबे (दीपका), विकास कुमार पाठक (कुसमुंडा) आदि को भी जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके अलावा कार्यकारिणी एवं विशेष आमंत्रित सदस्यों की भी नियुक्ति की गई है।

नई जिम्मेदारियों के साथ संगठन में नई ऊर्जा का संचार होने की उम्मीद जताई जा रही है।