कोरबा।कोरबा जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन करने की घोषणा की है। इसका शेड्यूल अभी तय नहीं हुआ है।
‘आरक्षण बिल की आड़ में कांग्रेस पर लगाया जा रहा झूठा आरोप’
बैठक में कहा गया कि आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन के प्रस्ताव को लागू करवाने के लिए झूठा आरोप कांग्रेस पार्टी पर लगाया जा रहा है। छोटे-छोटे राज्यों को परिसीमन के बहाने अपने अधिपत्य में लेने का काम सरकार कर रही है।
प्रभा तंवर ने कहा- सरकार के रवैये के विरोध में होगा पुतला दहन
जिला महिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष प्रभा तंवर ने कहा कि सरकार के इसी रवैये के विरोध में कोरबा जिले में हम प्रधानमंत्री का पुतला दहन करेंगे।
कांग्रेस की बैठक में कुसुम द्विवेदी, मुकेश राठौर, गंगा राठौर, गिरधारी बरेठ, मनोज चौहान, राम सिंह, रामगोपाल यादव, पालूराम साहू, अविनाश बंजारे, सुनीता तिग्गा, शांत मड़वे, नोनी बाई और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
