कोरबा।भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा आयोजित एक दिवसीय स्काउटर-गाइडर कार्यशाला में कोरबा जिले के लीडर्स ने भाग लेकर बेसिक यूनिट लीडर कोर्स सहित विभिन्न विषयों की जानकारी हासिल की।
कार्यशाला में कोरबा जिले से 25 से अधिक लीडर्स शामिल हुए, जहां उन्हें नवीन राज्य पुरस्कार योजना,वयस्क प्रशिक्षण और संगठन के नए दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया।
वर्कशॉप के लीडर ऑफ कोर्स एवं राज्य मुख्यालय आयुक्त शैलेन्द्र कुमार मिश्रा ने राज्य पुरस्कार और प्रशिक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने लीडर्स से संवाद करते हुए बेसिक यूनिट लीडर कोर्स एवं अन्य कार्यक्रमों पर सुझाव भी लिए।
छत्तीसगढ़ मेंबरशिप ग्रोथ के स्टेट कोऑर्डिनेटर एवं जिला मुख्य आयुक्त मोहम्मद सादिक शेख ने सदस्यता वृद्धि, जिलों के लक्ष्य और विजन 2034 की रणनीतिक कार्ययोजना पर प्रकाश डाला।
कोरबा के डीओसी डीगम्बर सिंह कौशिक और उत्तरा मानिकपुरी ने वारंट चार्टर, ऑनलाइन यूथ मैनेजमेंट सिस्टम, राज्य पुरस्कार में बदलाव, गणवेश और नए बैज की जानकारी साझा की।
कार्यशाला में राज्य मुख्यालय आयुक्त रविश गुप्ता, डीईओ बिलासपुर विजय कुमार टांडे, संयुक्त राज्य सचिव बीना यादव और सहायक राज्य आयुक्त विजय यादव की उपस्थिति रही।
इस दौरान जिला सचिव भरत सिंह वर्मा सहित जिले के कई स्काउट-गाइड लीडर्स ने सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त किया। कार्यशाला के माध्यम से लीडर्स को संगठनात्मक गतिविधियों को बेहतर ढंग से संचालित करने के लिए महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
