कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा सुशासन तिहार-2026 के अंतर्गत विभिन्न जोनों में शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान की शुरुआत 1 मई से होगी, जबकि पहला शिविर 7 मई को कोरबा जोन कार्यालय में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।
निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के निर्देश पर शिविरों के सफल संचालन हेतु अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है।
शिविर के दौरान आम नागरिकों से विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे और उनका निराकरण अधिकतम एक माह के भीतर सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक आवेदक को उसके आवेदन की स्थिति की जानकारी भी दी जाएगी।
अपर आयुक्त विनय मिश्रा एवं सहायक नोडल अधिकारी पवन वर्मा ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार टी.पी. नगर जोन में 11 मई, कोसाबाड़ी जोन में 13 मई, पं. रविशंकर शुक्लनगर जोन में 15 मई, बालको जोन में 20 मई, दर्री जोन में 22 मई तथा सर्वमंगलानगर जोन में 25 मई को शिविर आयोजित किए जाएंगे।
प्रत्येक शिविर के लिए कार्यपालन अभियंता एवं सहायक अभियंता स्तर के अधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है, जो आवश्यक कर्मचारियों की तैनाती और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभालेंगे। निगम प्रशासन का उद्देश्य है कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
