कोरबा। जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए कोरबा पुलिस द्वारा “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत लगातार ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर दो दिनों में 76 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटघोरा नीतिश ठाकुर के मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना और चौकी क्षेत्रों में सघन दबिश दी गई। इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल को 7 स्थायी वारंटी और 19 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए। वहीं 28 अप्रैल को 19 स्थायी वारंटी और 24 गिरफ्तारी वारंटी तामील किए गए।
इस प्रकार दो दिनों में कुल 26 स्थायी वारंटी और 50 गिरफ्तारी वारंटी तामील कर 76 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद लंबे समय से फरार चल रहे थे। योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर इनकी गिरफ्तारी की गई।
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि जिले में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस का सहयोग करें।
किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, अपराध या अवैध शराब निर्माण-बिक्री की सूचना तुरंत नजदीकी थाना, चौकी या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि “सजग कोरबा, सतर्क कोरबा” अभियान के तहत आगे भी अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
