कोरबा। मोहिनी एकादशी के पावन अवसर पर मिशन रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में भव्य संकीर्तन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक भक्ति रस में डूबे रहे।
इस अवसर पर नागपुर से पधारे भजन गायक हर्ष शर्मा ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। मंदिर परिसर में आधी रात तक भक्तजन भजनों पर झूमते, नाचते और गाते नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान बाबा श्याम का भव्य एवं दिव्य श्रृंगार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। साथ ही छप्पन भोग और श्याम रसोई की विशेष व्यवस्था भी की गई, जहां भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
पूरा मंदिर परिसर जय श्री श्याम के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
