कोरबा-कटघोरा। कटघोरा पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए होटल, लॉज और ढाबों में विशेष चेकिंग अभियान शुरू किया है। कंचन ढाबा को सील करने के बाद पुलिस अब पूरे क्षेत्र में लगातार सघन जांच कर रही है।
एसडीओपी विजय राजपूत एवं थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम में एसआई राजेन्द्र प्रताप सिंह और प्रधान आरक्षक निलेन्द्र सिंह सक्रिय रूप से शामिल हैं। पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न होटल, लॉज और ढाबों में पहुंचकर दस्तावेजों और गतिविधियों की जांच की गई।
थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी भी व्यक्ति को ठहरने या प्रवेश की अनुमति न दी जाए। साथ ही परिसर में शराबखोरी, संदिग्ध गतिविधियों या अन्य गैरकानूनी कार्यों को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ तत्काल वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हाल ही में तानाखार क्षेत्र स्थित कंचन ढाबा को नियम उल्लंघन के चलते सील किया गया था। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सतर्कता बढ़ी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
