569 मामलों में कार्रवाई,154 चालकों के लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया
कोरबा।मनमाने तरीके से वाहन चलाने और ट्रैफिक रूल्स को फॉलो नहीं करने के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने इस कड़ी में एक एंबुलेंस चालक को दबोचा। वह नशे की स्थिति में गाड़ी चला रहा था।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नीतीश ठाकुर के निर्देशन में ट्रैफिक पुलिस लगातार इस तरह की कार्रवाई कर रही है। ट्रैफिक रूल्स का परिपालन करने के साथ उन मामलों में एक्शन जारी है जहां पर नियम टूट रहे हैं।
बताया गया कि कई बिंदु पर पुलिस की टीम मौजूद रही और एल्कोमीटर से वाहन चालकों की जांच की गई। इसमें निश्चित पैमाने से अधिक अल्कोहल की मात्रा पाई जाने पर चालकों के खिलाफ मामले बनाए गए। धारा 185 के तहत ऐसे मामलों को कोर्ट में पेश किया जाना है।
पुलिस ने बताया कि बीते कुछ महीनों में ही 569 मामले शराब के नशे में गाड़ी चलाने के सामने आए हैं। यह अपने आप में बड़ी लापरवाही को प्रकट करता है। इनमें 154 मामलों में संबंधित चालकों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की गई है जबकि बाकी मामलों को लेकर फाइल आगे बढ़ाई गई है।
पुलिस ने कहा कि लोगों की जान को आफत में डालने वाले नशेड़ी चालकों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
