जिले में हजारों उपभोक्ताओं को करोड़ों की छूट, बकाया बिल निपटाने का मिला मौका
कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर लागू मुख्यमंत्री बिजली बिल समाधान योजना 2026 से कोरबा जिले के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से भारी और विवादित बिजली बिलों से परेशान उपभोक्ताओं को इस योजना के तहत करोड़ों रुपए की छूट प्रदान की गई है।
दीपका वितरण केंद्र की बीपीएल उपभोक्ता रूपा बाई पर 62 हजार 906 रुपए का बकाया था। योजना के अंतर्गत उन्हें 32 हजार 200 रुपए की छूट मिली। शेष राशि जमा कर उन्होंने वर्षों पुराना बकाया समाप्त कर लिया।
इसी तरह कटीखार-भैसमा क्षेत्र के घरेलू उपभोक्ता कुमार साय पर 1 लाख 1 हजार 315 रुपए का बकाया था, जो परिवार के लिए बड़ी समस्या बन चुका था। योजना के तहत उन्हें 40 हजार 265 रुपए की राहत मिली, जिसके बाद शेष राशि जमा कर बिजली कनेक्शन नियमित कराया गया।
छुरी निवासी संतोष यादव को भी 10 हजार रुपए की छूट मिली है।
छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के ओ एंड एम डिवीजन कोरबा में अब तक 24 हजार 986 उपभोक्ताओं ने योजना में पंजीयन कराया है।
इन उपभोक्ताओं पर कुल 62.66 करोड़ रुपए का बकाया था, जिसमें से 36.63 करोड़ रुपए की छूट दी गई है। अब तक 2.71 करोड़ रुपए की राशि जमा हो चुकी है।
योजना से उपभोक्ताओं को राहत मिलने के साथ बिजली कंपनी को भी लंबित बकाया वसूली में मदद मिल रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
