कोरबा।कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल पर तीखा पलटवार करते हुए कहा है कि यदि उनमें दम है तो किसी से भी एक रुपए लेने का आरोप साबित करके दिखाएं। उन्होंने कहा कि निराधार आरोप लगाकर जनता को भ्रमित करने की कोशिश की जा रही है।
पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मंत्री देवांगन ने पूर्व मंत्री द्वारा उनके परिवार और दिवंगत पिता पर की गई टिप्पणी पर कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि उनके पिता मेहनतकश व्यक्ति थे, जो बाजार में कपड़े बेचने के साथ खेती-किसानी भी करते थे। ऐसे सम्मानित व्यक्ति पर आरोप लगाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
मंत्री देवांगन ने कहा कि कांग्रेस और पूर्व मंत्री के पास अब कोई जनहित का मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी किसी के परिवार पर टिप्पणी नहीं की, लेकिन अब राजनीतिक स्तर गिराया जा रहा है।
उन्होंने पूर्व मंत्री के घर और कार्यालय पर भी निशाना साधते हुए कहा कि मीडिया को एक बार उनके “शीशमहल” जैसे भवन और कमरों को भी देखना चाहिए।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से कोरबा की राजनीति में वर्तमान मंत्री और पूर्व मंत्री के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है, जिससे राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
