भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, डॉ. अंजना सिंह बनीं संयोजक

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक विस्तार अभियान के तहत कोरबा जिले में सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की विधिवत घोषणा कर दी गई है। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

घोषित कार्यकारिणी में डॉ. अंजना सिंह को जिला संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं सत्या जायसवाल को जिला कोषाध्यक्ष और संदीप शर्मा को जिला कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा राकेश उपाध्याय को जिला कार्यक्रम सह-प्रभारी, सियाराम चंद्रा को जिला कार्यालय प्रभारी तथा नवीन जायसवाल को जिला कार्यालय सह-प्रभारी बनाया गया है।

मीडिया प्रबंधन की जिम्मेदारी बालको में कार्यरत साहित्यकार हीरामणी वैष्णव को जिला मीडिया प्रभारी के रूप में दी गई है, जबकि रीता राजवाड़े को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सोशल मीडिया की कमान जितेन्द्र वर्मा को सौंपी गई है, वहीं मधु मिश्रा को सोशल मीडिया सह-प्रभारी बनाया गया है।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मूलचंद पटेल,गुरूदयाल मानिकपुरी,लता रजक,गायत्री निषाद,गजाधर साहू, घनश्याम श्रीवास,डिकेश्वर साहू,मीना भैसारे,मनमोहन राठिया और सुभद्रा महंत को शामिल किया गया है।

नई कार्यकारिणी के गठन पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सभी नव नियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।