अग्रवाल सभा कोरबा चुनाव: प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी, अध्यक्ष पद पर सीधी टक्कर

कोरबा। अग्रवाल सभा कोरबा के आगामी कार्यकाल 2026-28 के लिए चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा रविवार को प्रत्याशियों की आधिकारिक अंतिम सूची जारी कर दी गई, जिसके बाद चुनावी मैदान की तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है।

जारी सूची के अनुसार सभा के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर सीधा और रोचक मुकाबला देखने को मिलेगा।


अध्यक्ष पद पर सीधी भिड़ंत
सभा के सबसे अहम अध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार अग्रवाल (आरती) और बजरंग अग्रवाल (दादूराम) आमने-सामने होंगे। दोनों प्रत्याशियों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प माना जा रहा है।

उपाध्यक्ष पद पर भी कड़ा संघर्ष
उपाध्यक्ष पद के लिए आशीष गोयल (बोलबम ट्रेडर्स) और राहुल मोदी (रॉकवेल) चुनाव मैदान में हैं।

कोषाध्यक्ष पद के लिए मुकाबला तय
कोषाध्यक्ष पद पर महावीर केडिया और राकेश कुमार अग्रवाल (नागरमल) के बीच चुनावी टक्कर होगी।

अंतिम सूची जारी होने के बाद समाज में चुनावी हलचल तेज हो गई है। सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए जनसंपर्क, रणनीतिक बैठकों और सामाजिक मेल-मिलाप में जुट गए हैं।

अग्रवाल समाज के इस चुनाव को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखा जा रहा है और अब सभी की नजरें मतदान एवं परिणाम पर टिक गई हैं।