डीपीएस एनटीपीसी-जमनीपाली का 10वीं में 100% रिजल्ट,संस्कृत में रिकॉर्ड प्रदर्शन

कोरबा। एनटीपीसी-जमनीपाली स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) ने कक्षा 10वीं (AISSE-2026) में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय का कुल परिणाम 100% रहा है। सभी 124 छात्र सफल हुए हैं, जिसमें 56 छात्रों ने 90% से अधिक अंक हासिल किए हैं।

सबसे चर्चित उपलब्धि संस्कृत विषय में हुई है। कुल 47 छात्रों में से 36 छात्रों ने 100/100 अंक प्राप्त किए हैं।

संस्कृत में औसत अंक 98.3% रहा है, जिसे शिक्षा जगत में देशभर के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है।

टॉपर्स
दिशिता कृष्णा राव – 98.8%
परी तिवारी – 98.6%
अस्मी/अमोल सिंह – 98.4%
पलक सिंह कुशवाहा – 98.2%

इस अवसर पर प्राचार्य सतीश शर्मा ने कहा,
“यह सिर्फ रिजल्ट नहीं, बल्कि हमारे छात्रों की मेहनत, शिक्षकों की लगन और अभिभावकों के विश्वास की जीत है। संस्कृत में यह उपलब्धि पूरे देश के लिए मिसाल बन सकती है।”

डीपीएस एनटीपीसी-जमनीपाली ने कोरबा के शिक्षा क्षेत्र में एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। प्राचार्य सतीश शर्मा के नेतृत्व में विद्यालय लगातार नए रिकॉर्ड बना रहा है और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने की ओर अग्रसर है।