कोरबा। पहाड़ पर स्थित प्रसिद्ध कोसगई माता मंदिर के नीचे सड़क किनारे एक होटल में मंगलवार शाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास की दुकानों के साथ सड़क किनारे खड़ी एक कार को भी अपनी चपेट में ले लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना शाम करीब 4 बजे की है, जब मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी थी। बताया जा रहा है कि कुसमुंडा निवासी शुभम साहू अपनी कार से माता के दर्शन करने पहुंचे थे, इसी दौरान आग की घटना हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। कार से आए श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर अन्य साधनों से उनके घर भेजा गया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आग पहले होटल में लगी या कार में, या किसी अन्य कारण से भड़की। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















