पाम मॉल-मेगा मार्ट के पास जाम करने वालों पर सख्ती: क्रेन से उठाए गए अवैध वाहन, बार-बार मना करने के बाद भी नहीं माने

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी के निर्देश पर कार्रवाई

कोरबा।पाम मॉल और मेगा मार्ट के पास यातायात जाम की समस्या को लेकर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

क्षेत्र में बार-बार वाहन खड़े कर जाम लगाने वालों को कई बार मना करने और चेतावनी देने के बावजूद जब वे नहीं माने,तब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और सीएसपी प्रतिक चतुर्वेदी ने क्रेन बुलाकर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाया।

सीएसईबी चौकी प्रभारी भीमसेन यादव, टीआई तेज यादव, यातायात एएसआई मनोज राठौर, ईश्वरी लहरे, रामनारायण रात्रे और संतोष सिंह की टीम के साथ दोनों अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तुरंत कार्रवाई की।

पुलिस ने पहले कई बार वाहन मालिकों को समझाया और वाहन हटाने को कहा, लेकिन कुछ लोगों ने नहीं माना। इसके बाद क्रेन की मदद से खड़े वाहनों को हटाया गया।

यह कार्रवाई “सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़कों को जाम मुक्त रखने के उद्देश्य से की गई।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि व्यस्त इलाकों में वाहन खड़े न करें, जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके और आम जनता को परेशानी न हो।