कोरबा-बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने परिसर में सेफ्टी पार्क का उद्घाटन कर सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को एक नई दिशा दी है। यह पहल कंपनी की ‘सेफ्टी फर्स्ट’ संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।सेफ्टी पार्क में इंटरैक्टिव मॉडल, प्रैक्टिकल मॉड्यूल और विजुअल डिस्प्ले के माध्यम से कर्मचारियों को सुरक्षित कार्य प्रक्रियाओं की जानकारी दी जा रही है, जिससे वे आसानी से जोखिमों को समझकर सुरक्षित तरीके से कार्य कर सकें।
राष्ट्रीय सुरक्षा माह के तहत आयोजित इस अभियान की थीम “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” रही। इस दौरान 5,000 से अधिक कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर्स, स्थानीय समुदाय और छात्रों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। खास बात यह रही कि अभियान का नेतृत्व महिला कर्मचारियों ने किया, जो संगठन में बढ़ती महिला भागीदारी को दर्शाता है।अभियान के तहत ड्राइंग, स्लोगन प्रतियोगिता, सेफ्टी क्विज और ‘कौन बनेगा सेफ्टी चैंपियन’ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसके साथ ही ‘हैजर्ड हंट’ और सांप-सीढ़ी जैसे रोचक माध्यमों से भी सुरक्षा संदेश लोगों तक पहुंचाया गया।बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों और टीमों को ‘बेस्ट सेफ्टी परफॉर्मर’ और ‘फैमिली कनेक्ट विद सेफ्टी चैंपियन’ जैसे पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही ‘वॉयस ऑफ सेफ्टी’ और ‘रियल लाइफ हीरो स्टोरीज’ जैसे मंचों के जरिए कर्मचारियों ने अपने अनुभव साझा किए।
बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है और निरंतर जागरूकता व सहभागिता के माध्यम से एक मजबूत सेफ्टी कल्चर विकसित किया जा रहा है।इसके अलावा, कंपनी द्वारा फायर सेफ्टी वर्कशॉप, रोड सेफ्टी कार्यक्रम और रेट्रो-रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगाने जैसे प्रयासों के माध्यम से आसपास के समुदाय को भी सुरक्षित बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है।
गौरतलब है कि उत्कृष्ट सुरक्षा मानकों के लिए बालको को वर्ष 2026 में ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल का इंटरनेशनल सेफ्टी अवार्ड और ग्रो केयर इंडिया द्वारा प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है, जो कंपनी की मजबूत सुरक्षा संस्कृति को दर्शाता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















