कोरबा।अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन के तहत कोरबा में ‘सृजन’ नाम से नई शाखा का गठन किया गया। 11 अप्रैल को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 18 सदस्यीय नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया।
कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष उमा छापरिया, राष्ट्रीय नेत्रदान-देहदान प्रकल्प प्रमुख सरोज सुनालिया, प्रांतीय सचिव सीमा गुप्ता, अग्रवाल सभा अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष रेखा सिंघानिया सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। साथ ही कोरबा शाखा की पूर्व अध्यक्षाओं एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
समारोह में पहले कोरबा शाखा की टीम को शपथ दिलाई गई, इसके बाद नवगठित ‘सृजन’ कोरबा शाखा की कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
इस दौरान मुक्ता अग्रवाल को अध्यक्ष,अंकिता मोदी को सचिव एवं सीए निकिता मोदी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
शपथ ग्रहण के साथ ही सभी पदाधिकारियों को संस्था की पिन पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















