कोरबा पुलिस में बड़ा फेरबदल, उरगा- सीएसईबी चौकी समेत कई थानों के प्रभारी बदले, प्रशिक्षु DSP की भी पदस्थापना

कोरबा।जिले में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए उपनिरीक्षकों और एएसआई स्तर के अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस आदेश के तहत 4 एएसआई समेत कई पुलिसकर्मियों की नई पदस्थापना की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, राजेश तिवारी को सीएसईबी चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा उरगा, सिविल लाइन रामपुर सहित अन्य महत्वपूर्ण थानों में भी नए प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

इस प्रशासनिक बदलाव को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। नए सेटअप के बाद पुलिसिंग में तेजी और सख्ती आने की उम्मीद जताई जा रही है।