शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी, नवजात का नाम रखा “शिवाय”

डॉ. पूर्णिमा सुरभि की देखरेख में सुरक्षित प्रसव, मां और शिशु दोनों स्वस्थ

कोरबा।शहर के प्रतिष्ठित शिवाय हॉस्पिटल में पहली सफल डिलीवरी का सुखद समाचार सामने आया है। इस खास मौके पर जन्मे नवजात शिशु का नाम “शिवाय” रखा गया, जो अस्पताल के नाम से प्रेरित है।

यह खुशी बालगी निवासी श्रीमती नीलम पटवार और उनके पति रोशन पटवार के परिवार में आई है। डिलीवरी का पूरा प्रकरण स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. पूर्णिमा सुरभि की देखरेख में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार मां और नवजात दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। इस पहली डिलीवरी के साथ ही अस्पताल ने क्षेत्र में मातृत्व सेवाओं की मजबूत शुरुआत की है।

परिजनों ने अस्पताल की सुविधाओं और डॉक्टरों की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं प्रबंधन ने इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए भविष्य में बेहतर और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं देने का संकल्प दोहराया।