कोरबा।बांकीमोंगरा में 13 अप्रैल को नि:शुल्क नेत्र परीक्षण शिविर एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर रोटरी क्लब ऑफ कोरबा एवं श्री सिद्धी दात्री शिक्षण समिति के तत्वावधान में, एमजीएम नेत्र हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित होगा।
शिविर का आयोजन विनायक पब्लिक स्कूल, बांकीमोंगरा में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक किया जाएगा।
इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा आंखों की जांच, मोतियाबिंद की पहचान तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
आयोजकों के अनुसार शिविर में आधुनिक मशीनों के माध्यम से आंखों के नंबर की जांच भी की जाएगी।
आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों के लिए मोतियाबिंद ऑपरेशन पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है। इसके लिए हितग्राहियों को राशन कार्ड एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य होगा।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर इस सुविधा का लाभ लेने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















