योगिता देवांगन का राजनांदगांव तबादला
रायपुर/कोरबा।छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारियों की पदस्थापना में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से 16 अक्टूबर को जारी आदेश में विभिन्न जिलों में अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है।
प्रकाश भारद्वाज को कोरबा की जिम्मेदारी
आदेश के अनुसार, कोंडागांव में अपर कलेक्टर के पद पर पदस्थ प्रकाश कुमार भारद्वाज को कोरबा का नया अपर कलेक्टर बनाया गया है। वहीं, कोरबा में अपर कलेक्टर के रूप में कार्यरत योगिता देवांगन का तबादला राजनांदगांव किया गया है। इस फेरबदल से जिले में अपर कलेक्टर स्तर पर जिम्मेदारी में बदलाव होगा।
कई जिलों में बदले अधिकारी
जारी आदेश के मुताबिक, अपर कलेक्टर वीरेंद्र लकड़ा को जांजगीर-चांपा, शिमी नाहिद को रायपुर और चंद्रिका प्रसाद बघेल को बस्तर में पदस्थ किया गया है। इसके अलावा अन्य अधिकारियों के विभागीय दायित्वों और पदस्थापना में भी बदलाव किए गए हैं। कुछ अधिकारियों को उनके वर्तमान दायित्वों पर यथावत रखा गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिकारियों की नई पदस्थापना के संबंध में आदेश जारी कर दिया है। संबंधित अधिकारी आदेश के अनुरूप नई जिम्मेदारियां संभालेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















