कोरबा।।कोरबा जिले के कुसमुंडा परियोजना क्षेत्र में सामाजिक सरोकार के तहत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 10 अप्रैल से 14 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक बेरियर क्रमांक 01 के समीप लगाया जाएगा।
यह पहल सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम कोल इंडिया लिमिटेड की अनुषांगिक कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड बिलासपुर के अंतर्गत संचालित कुसमुंडा परियोजना द्वारा की जा रही है।
महाप्रबंधक (खनन), कुसमुंडा परियोजना कार्यालय के अनुसार यह शिविर जिला प्रशासन कोरबा, कुसमुंडा क्षेत्र प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। शिविर में आंखों से संबंधित समस्याओं की निःशुल्क जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विशेष रूप से क्षेत्र में कार्यरत ट्रक चालकों और डीओ प्रतिनिधियों को ध्यान में रखते हुए यह शिविर लगाया गया है, ताकि वे अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें।
आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शिविर में पहुंचकर निःशुल्क जांच का लाभ लेने की अपील की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















