कुसमुण्डा-दीपका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 वाहनों से 5800 लीटर अवैध डीजल जप्त

कोरबा।जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कुसमुण्डा और दीपका पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। बिना सुरक्षा मानकों के ज्वलनशील पदार्थ (डीजल) का परिवहन कर रहे 8 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 5800 लीटर डीजल जप्त किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक दर्री विमल पाठक के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस के अनुसार 9 अप्रैल 2026 को अवैध रूप से डीजल परिवहन की सूचना मिलने पर कुसमुण्डा और दीपका थाना क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई की गई। इस दौरान गवाहों की उपस्थिति में कुल 8 वाहनों को पकड़ा गया और उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई।

कुसमुण्डा थाना क्षेत्र में कार्रवाई
कुसमुण्डा पुलिस ने 4 प्रकरण दर्ज कर कुल 5150 लीटर डीजल जप्त किया। आरोपियों में तिरेंद्र ठाकरे (3605 लीटर), नवलेश सिंह (545 लीटर), केशव कश्यप (500 लीटर) और अमन कुमार (500 लीटर) शामिल हैं।

दीपका थाना क्षेत्र में कार्रवाई
दीपका पुलिस ने 4 मामलों में 650 लीटर डीजल जप्त किया। आरोपियों में झूलेलाल दुलार साय यादव, सुनील कुमार यादव, दिलहरण मरावी और सुनील कुमार सिंह शामिल हैं। इनसे बोलेरो पिकअप और अन्य वाहनों में डीजल परिवहन किया जा रहा था।

सभी मामलों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 287 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि ज्वलनशील पदार्थों का परिवहन नियमानुसार और सुरक्षित तरीके से करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।