“सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नाबालिग निरुद्ध
कोरबा।कोरबा जिले में चल रहे “सजग कोरबा-सतर्क कोरबा” अभियान के तहत पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए एक कथित आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दो विधि से संघर्षरत बालकों को निरुद्ध किया गया है। यह कार्रवाई चौकी सीएसईबी, थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा की गई।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चल रही सघन कार्रवाई के तहत इस मामले का खुलासा हुआ।
जानकारी के अनुसार प्रार्थी 1 से 6 अप्रैल के बीच अपने परिवार के साथ विवाह कार्यक्रम में बाहर गए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने उनके घर का ताला तोड़कर नगदी, करीब 35 किलो चावल, गैस सिलेंडर और स्पाइस कंपनी का होम थिएटर चोरी कर लिया।
मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि वारदात को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया सामान, जिसमें गैस सिलेंडर, होम थिएटर, नगदी और घटना में प्रयुक्त वाहन शामिल है, बरामद कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















