कोरबा।छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा शहर के पुष्पलता उद्यान, सुभाष चौक के समीप सीएसईबी कॉलोनी में निर्मित 1×5 एमवीए, 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र का लोकार्पण कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया। लगभग 1.90 करोड़ रुपए की लागत से बने इस उपकेंद्र से क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिलेगा।
लोकार्पण के अवसर पर मंत्री देवांगन ने कहा कि इस नए उपकेंद्र के शुरू होने से कोसाबाड़ी, निहारिका, घंटाघर, बुधवारी, काशीनगर, सीएसईबी कॉलोनी, आरपी नगर, शिवाजी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों के 5 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि पहले निहारिका क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अलग-अलग फीडरों से बिजली मिलती थी, जिससे किसी एक फीडर में खराबी आने पर आपूर्ति बाधित हो जाती थी।
अब नए उपकेंद्र के माध्यम से वैकल्पिक लाइन से सीधे बिजली सप्लाई संभव होगी, जिससे कटौती की समस्या में कमी आएगी।
मंत्री ने कहा कि गर्मी के मौसम में बढ़ते लोड के कारण आने वाली परेशानी से भी अब राहत मिलेगी। यह उपकेंद्र लंबे समय से क्षेत्रवासियों की मांग थी।
जल्द बनेंगे दो और उपकेंद्र
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि कोरबा शहर के राताखार और रूमगरा में भी नए उपकेंद्र स्थापित किए जाएंगे। अधिकारियों को शीघ्र स्थल चयन कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
इससे पहले ग्राम दादर खुर्द में भी नए उपकेंद्र का लोकार्पण किया जा चुका है, जिससे वहां के 4 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ मिल रहा है।
कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, अजय विश्वकर्मा, प्रफुल्ल तिवारी, राकेश वर्मा, चंद्रलोक सिंह, नरेंद्र देवांगन, राकेश नागरमल अग्रवाल, दर्शन रजक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
