ईंधन आपूर्ति को लेकर सतर्कता, आम उपभोक्ताओं को सीमित वितरण की तैयारी
कोरबा।मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब देश के साथ-साथ कोरबा में भी दिखाई देने लगा है। पेट्रोलियम पदार्थों की संभावित कमी को देखते हुए शहर के कई पेट्रोल पंपों पर ‘रिजर्व स्टॉक’ के बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे उपभोक्ताओं में चिंता का माहौल है।
जानकारी के अनुसार पेट्रोलियम कंपनियों और प्रशासन के निर्देश पर पंप संचालकों को अपने यहां उपलब्ध ईंधन का स्टॉक सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्टॉक एक निश्चित सीमा तक पहुंचने के बाद आम नागरिकों को ईंधन आपूर्ति सीमित की जा सकती है, जबकि आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
बताया जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव के कारण खाड़ी देशों से पेट्रोलियम आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। इसका सीधा असर भारत जैसे आयात-निर्भर देशों पर पड़ रहा है।
इस स्थिति को देखते हुए कोरबा में लोग अब ईंधन के उपयोग में सतर्कता बरतने लगे हैं। मध्यम वर्गीय परिवारों द्वारा वाहनों का उपयोग आवश्यकता के अनुसार करने और अनावश्यक खर्च से बचने पर जोर दिया जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय हालात लंबे समय तक ऐसे ही बने रहे, तो आने वाले दिनों में ईंधन आपूर्ति और कीमतों पर और अधिक असर पड़ सकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
