कोरबा। मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली द्वारा गौमाता की सेवा एवं संरक्षण के उद्देश्य से कोटना वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
यह सेवा कार्य मंच की सामाजिक एवं मानवीय संवेदनाओं का प्रतीक है। कार्यक्रम के दौरान गौमाता को कोटना वितरित कर उनकी सेवा की गई तथा गौसंरक्षण का संदेश दिया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।


इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय संयोजक मनीष अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, प्रांतीय चेयरमैन अरुण केडिया, मंच के पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, नवनियुक्त अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, सचिव आशीष अग्रवाल (बंटी), कोषाध्यक्ष अमित अग्रवाल, पूर्व सचिव सौरभ अग्रवाल एवं अग्रवाल सभा के सदस्य केदार अग्रवाल सहित मंच के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
मंच के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल एवं सचिव आशीष अग्रवाल (बंटी) ने बताया कि गौसेवा भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है। मारवाड़ी युवा मंच दर्री जमनीपाली सदैव समाज सेवा, गौसंरक्षण एवं जनहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। भविष्य में भी मंच द्वारा ऐसे सेवा कार्य निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















