कोरबा।कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत इमलीछापर से दो युवतियां रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने गुम इंसान क्रमांक 16/26 और 17/26 दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, युवतियों के अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर कुसमुंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने 23 मार्च को दोपहर 1 बजे गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कुसमुंडा पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ तेज कर दी है। साथ ही सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का सहारा लेकर युवतियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
उपनिरीक्षक राकेश गुप्ता द्वारा प्रकरण की रिपोर्ट तैयार की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों युवतियों का पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















