कोरबा।कोरबा जिले के पाली विकासखंड के एक शासकीय विद्यालय में पदस्थ शिक्षिका लक्ष्मी तिवारी ने सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (सीटेट) परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम रोशन किया है। हाल ही में घोषित परिणाम में उन्होंने बेहतर अंक हासिल किए हैं।
लक्ष्मी तिवारी अपने नवाचारपूर्ण शिक्षण तरीकों के लिए जानी जाती हैं। ‘खेल-खेल में सीखो’ जैसी गतिविधियों के माध्यम से उन्होंने बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके प्रयासों से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी है।
शैक्षणिक गुणवत्ता में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें विभाग की ओर से पूर्व में भी सम्मानित किया जा चुका है। उनकी इस सफलता पर सहकर्मी शिक्षकों एवं परिचितों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















