कोरबा। संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रम कोड के विरोध में 1 अप्रैल को बालको परसाभाटा में काला दिवस मनाया गया।
संयुक्त यूनियनों ने आरोप लगाया कि नये श्रम कानून मजदूरों के शोषण को बढ़ावा देने वाले हैं। इस अवसर पर नारेबाजी की गई और केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शन में सीटू के अध्यक्ष सुखोंदु घोष, एटक महासचिव सुनील सिंह, उपाध्यक्ष पवन कुमार वर्मा, सीटू महासचिव अमित गुप्ता, नागराज, नितेष, सुरेश साहू, एसएमएस महासचिव संतोष प्रजापति तथा इंटक, नाम्स सहित विभिन्न यूनियनों के पदाधिकारियों ने अपनी बात रखी।
सभी नेताओं ने चारों श्रम कोड बिल को मजदूरों के हितों के खिलाफ बताया और कहा कि यह मजदूर विरोधी है। संगठनों ने आगे भी इस मुद्दे पर बड़ी लड़ाई लड़ने का ऐलान किया।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में श्रमिक और यूनियन कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















